पिंजरापोल गौशाला में अमूल ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर की हुआ लॉन्चिंग

0
200
Amul Organic Fertilizer launched in Pinjrapol Gaushala
Amul Organic Fertilizer launched in Pinjrapol Gaushala

जयपुर। राजस्थान की जयपुर में अमूल ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का लॉन्चिंग एक भव्य आयोजन में किया गया है। यह आयोजन पिंज़रापौल गौशाला सुरभि सदन में आयोजित किया गया था। जहां राजस्थान के राज्यपाल हरिभाउ किशन राव बागड़े ने अमूल ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर को किसानों के लिए उपलब्ध कराए जाने के लिए लॉन्च किया गया।

इस आयोजन में राष्ट्रीय मार्केटिंग हेड गोपाल शुक्ला, सागर भाई, तेजस भाई, चेतन भाई और अन्य कई पदाधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा राजस्थान डिस्ट्रीब्यूटर ग्रीन बायोटेक लक्ष्मण लोहाना, अशोक सारंगन, मनीष जैन, नीरज शर्मा, शैलेश दाधीच, सौरभ, और कई अन्य लोगों ने भी इसमें भाग लिया।

अमूल प्रोडक्ट के लॉन्चिंग के साथ-साथ, आम जनता के लिए एक आउटलेट भी लगाया गया। जहां ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के सभी प्रोडक्ट जनता के लिए प्रदर्शित एवं विक्रय के लिए रखे गए। यह आयोजन गौशाला परिवार, एफपीसी बाजार फेडरेशन और समस्त संस्थाओं ने मिलकर आयोजित किया था। जिसमें अमूल ने स्पॉन्सर के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम के बारे में अमूल ग्रुप के मार्केटिंग हेड डॉक्टर गोपाल शुक्ला और एफ पी सी बाजार के चेयरमैन लक्ष्मण लोहाना भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here