सरस निकुंज में दीक्षा महोत्सव 30 मार्च को

0
205

जयपुर। सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित शुक संप्रदाय की प्रधान आचार्य पीठ श्री सरस निकुंज में 30 मार्च को नव विक्रमी संवत्सर उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। श्री सरस निकुंज परिसर को फूलों और बंदरवाल से सजाया जा रहा है। श्री सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि सुबह 9 से दोपहर 12 तक श्री शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर श्री अलबेली माधुरी शरण जी महाराज के सानिध्य में नव संवत पंचांग का पूजन कर विमोचन किया जाएगा। ठाकुर जी को पंचांग पढ़ कर सुनाया जाएगा।

ठाकुर जी को नीम की कोंपल और मिश्री भी अर्पित की जाएगी। भगवान श्री शुकदेव जी महाराज ने आचार्य महाप्रभु श्री श्याम चरण दास जी महाराज को दीक्षा देकर श्री शुक संप्रदाय की स्थापना की थी। इस उपलक्ष में सरस निकुंज में दीक्षा महोत्सव मनाया जाएगा । शुकदेव जी महाराज द्वारा आचार्य महाप्रभु श्री श्याम चरण दास जी को दीक्षा देते हुए चित्रपट की सेवा की जाएगी। संगीतमय पद गायन होगा। तिलक, पूजन, राखी के बाद बधाई गायन और उछाल की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here