मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान: गायत्री परिवार द्वारा संचालित भगवती विद्यालय में सम्मान समारोह

0
197
Meritorious students honored
Meritorious students honored

जयपुर। मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र परिसर में गायत्री परिवार द्वारा संचालित मां भगवती विद्यालय के छात्र-छात्राओं का शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामबाबू सिंघल ने कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए।

सिंघल ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं में अच्छे संस्कार विकसित करने पर विद्यालय के शिक्षकों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कोचर ने की। सुरेंद्र कोचर ने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप टी-शर्ट प्रदान की।

वरिष्ठ गायत्री परिजन भोजराज पारीक, शिक्षा समिति के अध्यक्ष केदार शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक गोयल, महिला कार्यकर्ता सरोज बायला सहित अनेक गायत्री परिजन उपस्थित थे। शिक्षा समिति के सचिव प्रबुद्ध शर्मा और ललिता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here