खोले के हनुमान मंदिर में महाभिषेक और छप्पन भोग की झांकी का आयोजन

0
164
Annakoot Mahotsav at Hanumanji Temple in Khole on 17th December
Annakoot Mahotsav at Hanumanji Temple in Khole on 17th December

जयपुर। रामनवमी के अवसर पर श्री खोले के हनुमान मंदिर के शिखर पर स्थित सियाराम जी का सुबह 6 बजे ऋतु फलों के रस, 108 द्रव्यों की औषधियों, पंचामृत और सरयू जल से महाभिषेक किया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे षोडशोपचार पूजन कर ठाकुरजी को नई पोशाक धारण करवाई गई।

श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे सियाराम जी की महाआरती की के बाद सियाराम दरबार में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर में चल रहे 211 आसनों पर नव पारायण और वाल्मीकि रामायण के पाठों की पूर्णाहुति सोमवार दोपहर 12 बजे की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here