भूमि पूजन: दही-चावल का भोग लगाकर ओढ़ाई चुनरी, खुदाई से पूर्व धरती माता से मांगी स्वीकृति

0
323
Bhoomi Pujan: After offering curd and rice, a chunari was draped over the idol
Bhoomi Pujan: After offering curd and rice, a chunari was draped over the idol

जयपुर। विश्व शांति और राष्ट्र जागरण के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आगरा रोड स्थित ग्रीन पार्क पंचमुखी महादेव मंदिर में 15 से 19 अप्रेल तक होने वाले 24 कुंडीय शक्ति संवद्र्धन गायत्री महायज्ञ से पूर्व शुक्रवार को भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम संयोज कैलाश खंडेलवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि शांतिकुंज हरिद्वार से केन्द्रीय प्रतिनिधि गौरीशंकर सैनी, विशिष्ट अतिथि, राजस्थान जोन समवन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल, गायत्री परिवार राजस्थान के ट्रस्टी सतीश भाटी, डॉ. प्रशांत भारद्वाज, गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ के मुख्य ट्रस्टी धर्मसिंह राजावत, गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के व्यवस्थापक सोहन लाल शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पधाधिकारी कैलाश चंद्र, महामंडलेश्वर रामायणदास ने देवमाता गायत्री और गुरुसत्ता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

देव पूजन, अतिथि संस्कार, प्रज्ञागीत और देव पूजन के बाद मुख्य अतिथि गौरीशंकर सैनी ने कहा कि व्यक्ति की क्षमता भले ही कम हो लेकिन यदि वह किसी कार्य का संकल्प लेकर भगवान के चरणों में अर्पित कर उस संकल्प को पूरा करने का प्रयास करता है तो उसे अवश्य सफलता मिलती है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को कानोता तक के क्षेत्र के घर-घर में गायत्री का सद्ज्ञान पहुंचाने का संकल्प कराया।

इसके बाद गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के सह व्यवस्थापक मणिशंकर पाटीदार ने भूमि पूजन की क्रियाएं संपन्न कराई। अद्र्ध सूर्याकार में बैठे 27 यजमानों ने पवित्र द्रव्यों से भूमि पूजन किया। प्रारंभ में वेद मंत्रोच्चार के साथ हाथ जोडक़र धरती माता से उत्खनन करने की स्वीकृति मांगी। भूमि में गड्ढ़ा खोदकर चावल और दही का भोग अर्पित किया गया। पंच मंगल द्रव्य अर्पित कर लाल रंगी की सुनहरी चूनरी धारण कराई गई। इसके बाद 27 यजमानों ने गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र से आहुतियां प्रदान की। गायत्री कचोलिया, गायत्री प्रसाद, दिनेश मारवदिया ने प्रज्ञागीतों की सरस प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन केदार शर्मा ने किया।
हर घर की होगी भागीदारी:

गायत्री परिवार राजस्थान के समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आगरा रोड पर बसी नई कॉलोनियों में शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन, नशा मुक्ति, नारी जागरण, कुरीति उन्मूलन, वृक्षारोपण की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह महायज्ञ हो रहा है। स्थानीय लोगों को साथ लेकर गायत्री परिवार के सातों आंदोलनों का संचालन किया जाएगा। यह यज्ञ पूरी तरह नि:शुल्क है। किसी भी जाति, वर्ग के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। आगरा रोड की 24 कॉलोनियों की प्रमुख रूप से भागादारी होगी। इन कॉलोनियों के प्रत्येक घर में ज्वारे उगाए गए है। महिलाएं ये ज्वारे कलश के साथ लेकर आएंगी। इन्हीं ज्वारों से यज्ञशाला की सात्विक सजावट की जाएगी।

ये होंगे प्रमुख आयोजन:

मंगलवार, 15 अप्रेल को शाम चार बजे आगरा रोड पर बाल्टी फैक्ट्री के पास स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से गाजेबाजे और स्वरूप झांकियों के साथ कलशयात्रा निकाली जाएगी। इसमें 1100 से अधिक महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाती चलेंगी। बुधवार 16 अप्रेल को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक संगीतमय प्रवचन होंगे। गुरुवार, 17 अप्रेल को सुबह आठ बजे से देव पूजन और गायत्री महायज्ञ होगा। इसी दिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी और संगीतमय प्रवचन होंगे।

शुक्रवार, 18 अप्रेल को सुबह आठ बजे से गायत्री महायज्ञ और विभिन्न संस्कार कराए जाएंगे। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक संगीतमय प्रवचन होंगे। शाम सात से रात्रि नौ बजे तक राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ होगा। शनिवार, 19 अप्रेल को सुबह आठ बजे से गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार होंगे। गुरु दीक्षा संस्कार विशेष रूप से कराया जाएगा। नशा मुक्ति संकल्प के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। दोपहर एक बजे शांतिकुंज से आई टोली की विदाई होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here