राजधानी जयपुर में 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक यातायात व्यवस्था में बदलाव

0
301

जयपुर। राजधानी जयपुर में 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक जयपुर शहर में बीवीआईपी —बीआईपी का आवागमन रहेगा। आवागमन के दौरान जयपुर एयरपोर्ट से रामनिवास बाग तक जवाहर लाल नेहरू मार्ग, भवानी सिंह रोड, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक ओटीएस चौराहा से केवी तीन तिराहा तक का मार्ग उपयोग में लिए जाने की संभावना रहेगी। इन मार्गों पर अल्पावधि के लिए सुरक्षा कारणों से यातायात रोका जायेगा। जिसके चलते मंगलवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

आवागमन के दौरान डायवर्जन प्लान

मंगलवार को पोलो सर्किल, रामबाग चौराहा, ओ.टी.एस. चौराहा से रामनिवास बाग, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक, ओ.टी.एस. चौराहा से केवी तीन तिराहा तक सामान्य यातायात को सुबह 8.15 से शाम 04 बजे तक आवश्यकता पड़ने पर उक्त मार्गो पर संचालित यातायात को समानान्तर मार्ग टोंक रोड, झालाना बाईपास, जवाहर नगर बाईपास, जनपथ, पृथ्वीराज रोड, एम.आई. रोड, गोविन्द मार्ग, एम.डी रोड, किशनपोल बाजार, रामगंज बाजार, घाट बाजार, दिल्ली रोड पर डायवर्ट कर संचालित किया जायेगा।ओटीएस चौराहा से केवी 03 तिराहा तक के क्षेत्र को नो-ट्रैफिक जोन रखा जायेगा। उपरोक्त समय एवं मार्गो पर हल्के भार वाहक वाहन, बस—मिनी बस, धीमी गति से चलने वाले वाहनों का संचालन आवागमन के दौरान निषेध रहेगा।

पार्किंग निषेध स्थल

मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, पृथ्वीराज रोड, जनपथ, भवानी सिंह रोड, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

परीक्षार्थियों के लिए विशेष सूचना

24 अप्रैल तक शहर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के मद्देनजर उपरोक्त मार्गो पर आवागमन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय तक सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। अतः उक्त मार्गो पर स्थित परीक्षा केन्द्रों के अभ्यार्थी अतिरिक्त समय लेकर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचे साथ ही समानांतर मार्गो का उपयोग करने का प्रयास करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here