चौथी मंजिल से गिरे मजदूर की मौत, निर्माणाधीन बिल्डिंग कर रहा था मजदूरी

0
118

जयपुर। मुहाना थाना इलाके स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौथे फ्लोर पर काम करते समय मशीन स्टार्ट करते ही उसका बैलेंस बिगड़ा गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ठेकेदार और ऑनर के खिलाफ लापरवाही के चलते मौत होने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जितेंद्र बैरवा (37) मोहबतपुरा माधोराजपुरा का रहने वाला था तथा वह अपने भाइयों के साथ निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी का काम करता था। एक मई को वह मुहाना इलाके स्थित माल की ढाणी में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी का काम कर रहा था। बिल्डिंग के 4 फ्लोर पर काम करते समय मशीन स्टार्ट करते ही बैलेंस बिगड़ने से वह नीचे जमीन पर आ गिरा।

लहूलुहान हालत में साथी मजदूरों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर्स ने जितेंद्र को सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया। एसएमएस पहुंचने से पहले ही रास्ते में जितेंद्र की मौत हो गई। मुहाना थाने में मृतक के बड़े भाई राजू लाल बैरवा ने ठेकेदार रामलाल और ऑनर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here