सोते समय दो महिलाओं के नाक की नथनी ले गए तीन बदमाश

0
385

जयपुर। चौमूं थाना इलाके में तीन बदमाश घर में घुसे और वहां पर सो रही दो महिलाओं के नाक की नथनी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के अनुसार कच्चा बंधा लोहारों का मोहल्ला निवासी अशोक लुहार ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी मां श्रवणी देवी और मौसी धौली देवी घर में सो रही थी। रात करीब तीन बजे तीन बदमाश घर में घुसे और उनके नाक से सोने की नथनी ले गए।

जाग होने पर बदमाश भाग निकले। पीड़ितों ने बदमाशों को आस-पास खोजा लेकिन अंधेरा होने के कारण बदमाशों का पता नहीं चला। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here