चोरों ने सूने मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चुराई

0
509

जयपुर। सोडाला थाना इलाके में सूने मकान से चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान मकान मालिक परिवार सहित बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर चोरी की वारदात का पता चलने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

जांच अधिकारी एएसआई भगवान सहाय ने बताया कि सोडाला के पटेल नगर में रहने वाले ओमप्रकाश शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है कि उनका बेटा नोएडा में रहता है। जिसके चलते वह 10 मई को परिवार के साथ नोएडा गए थे। इस दौरान पीछे से चोरों ने सूने मकान रेकी करते हुए मकान में घुसे और अलमारी लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी और सामान चोरी कर ले गए।

गत दो दिन पहले वापस लौटने पर चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचित किया गया। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here