छात्रों को नशा सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

0
180

जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से 7.14 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पकड़ा गया तस्कर इलाके में छात्रों को स्मैक की सप्लाई करता था। फिलहाल आरोपित तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत करधनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिय। जहां तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 7.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने कच्ची बस्ती निवारू लिंक रोड करधनी निवासी नेमी सिंह कुम्हार (45) को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इस धंधे में लिप्त है और क्षेत्र के छात्रों को स्मैक की आपूर्ति करता है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद—फरोख्त सहित अन्य संबंधित लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here