सजेगा खाटू का दरबार,देर रात तक जारी रहेगी भजन संध्या

0
251

जयपुर। राधा रानी परिवार,मानसरोवर जयपुर के तत्वावधान में शनिवार को पत्रकार कॉलोनी रोड स्थित आनंद महल गार्डन मानसरोवर में सांयकाल सवा 6 बजे से श्री श्याम बाबा की इच्छा तक बाबा श्याम की सुहानी संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें करीब डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

कार्यक्रम के प्रायोजक राम कुमार टेवानी ने बताया कि राधा रानी परिवार के तत्वावधान में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंदाचार्य,दक्षिण मुखी हनुमानजी ,महंत बनवारी लाल महाराज,शिला माता मंदिर आमेर के महंत के सानिध्य में श्री श्याम बाबा का तृतीय वार्षिकोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया जाएगा।

इस भजन संध्या में बाबा का मनमोहक – अलौकिक श्रृंगार कर, पुष्प – इत्र वर्षा, अखण्ड ज्योत, माखन मिश्री का भोग एवं छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी और बाबा श्याम की प्यारे- प्यारे भजनों से आराधना की जाएगी। इस भजन संध्या में कानपुर के शिवम वर्मा,प्रीति सरगम के साथ-साथ जयपुर के प्रसिद्ध भजन कलाकार अपनी सुरीली आवाज में भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा श्याम को रिझाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालु पंगत प्रसादी ग्रहण करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here