बेटे ने मां की हत्या करने के बाद ट्रेन के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या

0
444

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक कलयुगी बेटे ने चाकू से अपनी मां का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आरोपित ने पुलिस के डर से ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित कुमार शर्मा ने बताया कि अभिजीत (38) ने अपनी मॉ पुष्पांजलि (68) के साथ मुहाना इलाके में स्थित पार्श्वनाथ कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहते थे। अभिजीत ने सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे जवाहर सर्किल इलाके में ब्रेन टावर हॉस्पिटल के समीप गुजर रही रेलवे लाईन पर ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास से घर की चाबी और कुछ दस्तावेज बरामद हुए। दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर उसके घर पहुंचे तो वहां उसकी माँ का शव पड़ा मिला। संभावना जताई जा रहीं है कि अभिजीत ने चाकू से अपनी मॉ का गला रेत उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को कमरे में बंद कर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद पकड़े जाने के डर से उसने भी ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि मृतक अभिजीत कॉल सेंटर में जॉब करता था। लेकिन कई दिनों पहले उसने कॉल सेंटर से जॉब छोड़ दी थी। जिसके बाद से वो मानसिक अवसाद में था। सोमवार को दोपहर में उसने अपनी मॉ की हत्या करने के बाद वहां से फरार हो गया और आत्महत्या कर ली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे पुष्पाजंलि की बॉडी सड़ी-गली हालत में मिली और शव के पास हत्या के काम में लिया गया चाकू बरामद हुआ। पुलिस घटना के स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करने में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here