विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

0
376

जयपुर। रामगंज थाना थाना इलाके में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का सवाई मानसिंह अस्पताल(एसएमएस) में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त(रामगंज) हरिशंकर शर्मा ने बताया कि रामगंज में नेहरो की नदी निवासी लाली देवी (35) ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जिसकी मई-2018 में शादी राहुल तिमोली से हुई थी। मृतका लाली ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के कमरे में जाने पर लाली देवी फंदे से लटकी मिली। फंदे से उतारकर लाली देवी को तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल(एसएमएस) पहुंचाया। डॉक्टर्स ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मां मीरा देवी ने ससुरालवालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया। आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी लाली से दहेज की मांग को लेकर मारपीट की जाती थी। पुलिस ने पति सहित ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here