इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर विवाहिता से दुष्कर्म

0
510

जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर एक विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता द्वारा विरोध करने पर मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाने में पीड़ित विवाहिता ने इंस्टाग्राम दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर की रहने वाली 29 वर्षीय विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया है कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर पवन नाम के लड़के की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद उसके मैसेज व कॉल आने लगे। बातचीत के दौरान आरोपित से उसकी फ्रेंडशिप हो गई। पीडिता आरोप है कि कुछ दिनो बाद आरोपित ने उसको वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया।

वीडियो कॉल पर ज्यादातर बातचीत करने लगा। कुछ समय पहले मिलने के बहाने जगतपुरा स्थित कार्यालय में बुलाया। मिलने जाने पर आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here