रिश्तेदार ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

0
431

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में एक रिश्तेदार ने नाबालिग को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीड़ियों वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता गुमशुम रहने लगी। परिजनों ने जब नाबालिग से गुमशुम रहने का कारण पूछा तो पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई।

जिसके पश्चात गुस्साए परिजनों ने पीड़िता को थाने ले जाकर आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

मामले की जांच कर रहीं थानाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया की नागौर निवासी ने मामला दर्ज कराया है कि आरोपी रिश्तेदार ने वर्ष 2025 में उसकी 15 वर्षीय बेटी की इंस्टाग्राम आईडी ले ली और पर्सनल फोटो -वीड़ियों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर मिलने के लिए जयपुर बुलाया और गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here