यूपी के तीन अव्वल दर्जे के नकबजन आए पुलिस गिरफ्त में

0
133
Three top class robbers of Uttar Pradesh were arrested by the police
Three top class robbers of Uttar Pradesh were arrested by the police

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूपी के अव्वल दर्जे के तीन नकबजनो को पकडा है और उनके पास से एक लाख रुपये की नकदी,दो मोबाइल सहित वारदात में प्रयुक्त नकब जब्त किया गया है। पुलिस जानकारी में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों मेें एक यूपी गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर है तो दो अन्य खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित मारपीट के कई मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूपी के अव्वल दर्जे के नकबजन कुमार पाल उर्फ केपी उर्फ कुंवर ,अमित जाट और नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपी हाथरस (उत्तर प्रदेश )के रहने वाले है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित केपी थाना हाथरस का हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर एक्ट में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर था।

इसके अलावा नरेन्द्र उर्फ हेकडा हत्या के मामले में सजा काट चुका है और आर्म्स एक्ट और मारपीट के कई मामलों में जेल जा चुका है और वहीं अमित के खिलाफ दो मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख रुपये की नकदी,दो मोबाइल सहित वारदात में प्रयुक्त नकब जब्त किया है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करने जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here