परिचित ने विवाहिता से किया दुष्कर्म

0
336

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में एक परिचित ने विवाहिता से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियों क्लिपिंग बना कर उसे ब्लैकमेल किया। आए दिन की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

थानाधिकारी मनीष गुप्ता ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि आरोपी युवक पुराना परिचित था। जिसके कारण आए दिन उससे मोबाइल फोन पर बातचीत होती रहती थी। जुलाई -2025 में आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीड़ियों बना लिया।

जिसके बाद आरोपी वीड़ियों वायरल करने की धमकी देकर आए दिन अलग -अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। रोज-रोज की धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here