कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने मारी रेड

0
47

जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने जनपथ रोड स्थित हैरो कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का रेड मारी है। पुलिस जानकारी के अनुसार कैफे की आड में ग्राहकों को हुक्के की सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुक्का पी रहे 10 व्यक्तियों का कोटपा एक्ट में चालान भी किया गया है और साथ ही हुक्के मय पाइप-चिलम फ्लेवर आदि के बरामद हुए। इसके अलावा कैफे मेनेजर को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर राजर्षि राज ने बताया कि श्याम नगर थाना पुलिस ने पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जनपथ रोड स्थित हैरो कैफे में अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का पिलाया जा रहा है। इस पर एक पुलिस टीम मौके पर जाकर सूचना की तस्दीक कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी करते हुए हुक्का पी रहे 10 व्यक्तियों का कोटपा एक्ट में 2 हजार रुपये का चालान किया गया और साथ ही हुक्के मय पाइप-चिलम फ्लेवर आदि के बरामद हुए। इसके अलावा मैनेजर अर्जुन प्रजापत निवासी भरतपुर को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here