इंजीनियरिंग छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

0
440

जयपुर। बगरू थाना इलाके में स्थित मणिपाल यून‍िवर्स‍िटी के हॉस्टल में सेकंड ईयर इंजीनियरिंग की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक छात्रा बिहार की रहने वाली थी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के अनुसार थाना इलाके में स्थित मणिपाल यून‍िवर्स‍िटी के हॉस्टल में सेकंड ईयर इंजीनियरिंग की छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या किया था। शव को फंदे से उतारकर एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। छात्रा के परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और मोबाइल, डायरी, लैपटॉप और अन्य सबूतों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here