जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर, फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) के अध्यक्ष कुलदीप सिंह चंदेल ने कहा कि, मैं राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र के सभी हितधारकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। पर्यटन न केवल संस्कृतियों के बीच एक सेतु है, बल्कि यह लोगों की आजीविका का साधन और हमारी विरासत का रक्षक भी है।
आज राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में अपनी खूबियों को गर्व से दिखा रहा है और साथ ही घरेलू पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहा है, जिससे वैश्विक और स्थानीय दोनों बाज़ारों में संतुलित विकास सुनिश्चित हो रहा है। हमारे किले, महल, परंपराएँ और अद्वितीय आतिथ्य के साथ, हमारा लक्ष्य राजस्थान को एक वास्तविक वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) राजस्थान को सबसे प्रमुख वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए काम कर रहा है। पर्यटन विभाग के सहयोग और माननीय उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी जी के दूरदर्शी नेतृत्व से, सभी हितधारकों को एक साथ लाकर यह सपना हकीकत में बदलने की क्षमता रखता है।