वेडिंग-टूरिज्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कॉन्क्लेव – IWTC आज से होगा शुरू

0
83
IWTC, the wedding-tourism industry's largest conclave, begins today.
IWTC, the wedding-tourism industry's largest conclave, begins today.

जयपुर। भारत के विभिन्न राज्यों की पर्यटन संभावनाओं, सांस्कृतिक विरासत और वेडिंग डेस्टिनेशन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाना के उदेश से राजधानी, जयपुर के दिल्ली रोड स्थित फेयरमोंट होटल में आज (19 July) से दो दिवसीय इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव (आईडब्ल्यूटीसी) सीजन-3 की शुरुआत होगी।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी करेंगी जिनके साथ आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री कुंडला दुर्गेश विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने जयपुर आ चुके हैं। कॉन्क्लेव में देश-विदेश से वेडिंग, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के 600 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। दिन का समापन शाम को एक नकली बारात जुलूस के साथ होगा।

कॉन्क्लेव के डायरेक्टर अरशद हुसैन ने बताया कि इस बार आंध्र प्रदेश पर्यटन आधिकारिक भागीदार है। कॉन्क्लेव के पहले दिन प्रदर्शनी का उद्घाटन, नेटवर्किंग सेशन और उद्घाटन समारोह के बाद पार्थिव त्यागराजन “बिग फैट वर्सेस इंटिमेट वेडिंग” विषय पर सत्र होगा। इसके अलावा ऋतुराज खन्ना, डॉ. अजय जैन, रजत सेठी, कैप्टन बाली, न्गुएन ट्रुंग हियू, जीन ल्यूक बेनहेम और सुनीत आर्या सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ वेडिंग और पर्यटन उद्योग के बदलते स्वरूप, वैश्विक अवसरों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

दिन का समापन शाम को एक नकली बारात जुलूस के साथ होगा। दूसरे दिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वेडिंग बजटिंग, बीच वेडिंग्स, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और भारतीय वेडिंग मार्केट जैसे विषयों पर मास्टर क्लास और पैनल डिस्कशन होंगे और कॉन्क्लेव का समापन वेडवा इंडिया अवार्ड्स के साथ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here