श्याम भजनों में भक्तों ने भजन-अमृत गंगा में लगाई डुबकी

0
186

जयपुर। श्री श्याम मित्र मंडल सीकर हाउस समिति का 37 वां वार्षिक उत्सव झूलेलाल पार्क सीकर हाउस पर आयोजित हुआ। इस मौके पर जहां राज पारीक और विवेक शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने अपने-अपने भजनों से धूम मचाते हुए भक्तों को भजनों की भजन-अमृत गंगा में डुबकी लगवाई । वही बाबा के सजे दरबार के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे।

मंडल के संस्थापक सदस्य रोहित अग्रवाल ने बताया कि भजन का शुभारंभ विधायक बालमुकुंद आचार्य महाराज ने पूजा वा ज्योत प्रज्वलित कर किया। इसके बाद ख्याति प्राप्त भजन प्रवाहक राज पारीक ने आयो सांवरिया सरकार नील पर चढ़ के, श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। इस दौरान राज पारीक में भावपूर्ण भजन सुन कर वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया।

इसके अलावा बाबा श्याम के दरबार में श्याम अनुरागी पार्थ ब्रह्म शर्मा ने हाजिरी लगाई। साथ ही मनीष गर्ग , निशा गोविंद शर्मा, राकेश अजान , अजय शर्मा ,अमित नामा, गोपाल सेन, मयूर रस्तोगी, सोमेश जैन,राहुल खंडेलवाल,मनोज शर्मा, महेश परमार ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने भी शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here