घर से तीस लाख रुपये के जेवरात चोरी करने वाली महिला चोर गिरफ्तार

0
216
Woman thief arrested for stealing jewellery worth Rs 30 lakh from house
Woman thief arrested for stealing jewellery worth Rs 30 lakh from house

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने घर से तीस लाख रुपये के जेवरात चोरी करने वाली महिला (नौकरानी) चोर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपित महिला चोर के पास से चोरी किये तीस लाख रुपए के जेवरात बरामद किए है। फिलहाल आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि जवाहर नगर थाना पुलिस ने घर से तीस लाख रुपये के जेवरात चोरी करने वाली महिला (नौकरानी) चोर बुलबुल कंवर निवासी नरैना जिला जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार कर उसके पास से घर से चुराए गए तीस लाख रुपए के जेवरात बरामद किए है।

थानाधिकारी महेश चन्द्र गुर्जर ने बताया कि 17 सितम्बर को मधू माधोगढिया (62) निवासी मोनिलेक मार्ग जवाहर नगर जयपुर ने मामला दर्ज करवाया था कि 4 महीने पहले वह गंभीर बीमार थी। करीब 30-32 दिनों तक निजी हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती रहकर 20 जून को घर वापस लौटी। डॉक्टर ने 3 महीने तक बिस्तर पर रहकर आराम करने की सलाह दी थी।

इस पर 2 नर्सिंग स्टाफ की लड़कियों को रख लिया था, ताकि वे समय पर दवाइयां दे सकें। पीड़िता के हाथ की अंगुलियों पर घाव है, इसलिये उसने अलमारी की चाबियां इन दोनों को सौंप रखी थी। मुख्य रूप से 3 सोने की चेन अनुमानित वजन 200 ग्राम एवं एक गले का लॉकेट, दो कान के टॉप्स अनुमानित वजन 120 ग्राम कुल मिलाकर लगभग 320 ग्राम सोने के जेवर इंदिरा वर्मा को मेरी अलमारी में अलग से रखने के लिए दे दिए।

दोनों लड़कियां अचानक 29-30 अगस्त को बिना कारण बताए घर जाने की जिद करने लगी तथा घर रवाना हो गई। इनके इस तरह जल्दीबाजी में जाने की वजह से मुझे शक हुआ। सारी अलमारियों को खोलकर चेक किया तो कुछ दिन पहले रखवाया गया करीब 320 ग्राम सोने के जेवरात गायब मिले। सभी कमरों में खूब छानबीन की। लेकिन जेवरात कहीं भी नहीं मिले। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गठित टीम ने महिला नर्सिंग कर्मियों से पूछताछ की। तकनीकी सहायता से विश्वास पात्र महिला नर्सिंगकर्मी बुलबुल कंवर से पूछताछ की तो महिला ने जेवर चोरी की घटना स्वीकार की। इस पर बुलबुल कंवर को गिरफ्तार किया गया। साथ की आरोपित के पास से चोरी किया सोना भी बरामद कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here