फरार आरोपित चढ़े सीएसटी के हत्थे

0
220

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (क्राइम ब्रांच सीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपित आबिद उर्फ अटापटु व आरिफ को दस्तयाब कर पुलिस थाना कोतवाली जयपुर उत्तर को सुपुर्द किया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध ) अभीजीत सिंह ने बताया सीएसटी ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपित आबिद उर्फ अटापटु व आरिफ को दस्तयाब कर पुलिस थाना कोतवाली जयपुर उत्तर को सुपुर्द किया है। दोनो ही आरोपित चांदपोल बाजार जयपुर के रहने वाले है। आरोपित चोरी व लूट के आदतन अपराधी है जो अपने ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर अवैध हथियार के साथ आपस में लडाई झगडे व एक-दूसरे के के साथ मारपीट व तोडफोड करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here