मंकी कैप और ग्लव्स पहनकर आया चोर चुरा ले गया 35 लाख रुपए कीमत के गहने और जवाहरात

0
141
Theft in SDM's Sune house
Theft in SDM's Sune house

जयपुर। सोडाला थाना इलाके के सिविल लाइंस में एक बदमाश चोरी के लिए पांचों घरों में खिड़कियों की ग्रिल काटकर अंदर घुसा था और वहां से 35 लाख रुपए कीमत के गहने और जवाहरात चोरी कर ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ ही एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मंकी कैप और ग्लव्स पहनकर आया चोर लग्जरी कार में अपने साथी के साथ चोरी करने आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

थानाधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस के सूरज नगर पश्चिम के पांच घरों में गुरुवार देर रात बदमाश चोरी की नीयत से घुसा था। पांचों घरों में चोरी के लिए घुसे बदमाश ने एक ही पैटन यूज किया। घर की खिड़कियों की ग्रिल काटकर बदमाश ने अंदर एंटर किया था। मंकी कैप और ग्लव्स पहने बदमाश लग्जरी कार में अपने साथी के साथ आया था। सिविल लाइंस क्षेत्र में कार से घूम कर उसने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। बदमाश सबसे पहले अजय सिंह शेखावत के घर में घुसा।

उनके घर में रहने के बाद बेटी की नींद खुल गई। चोर देखकर उनकी बेटी के शोर मचाने पर बाहर निकल गया। उसके बाद एडवोकेट के घर में घुसा, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगने पर बाहर निकल आया। इसके बाद विमल सिंघवी के घर घुसा, लेकिन जाग होने पर वहां से भी निकल गया। चौथी वारदात के लिए पंकज साबू के घर में घुसा। बाल्टी पर चढ़कर सीसीटीवी को नीचे कर दिया। घर में काम करने वाली महिला के देखकर चिल्लाने पर वह भाग गया।

इसके बाद वह ज्वेलर मेघराज के घर में घुसा। ज्वेलर मेघराज व उनकी पत्नी के बुजुर्ग होने के कारण उन्होंने अपने कमरे में सीसीटीवी लगा रखा है। उन्होंने अलमारियों की चाबी अपने तकिए के पास ही रखी हुए थी। करीब एक घंटे तक चोर घर के अंदर छिपा बैठा रहा।

जैसे ही ज्वेलर मेघराज अपने नौकर को लेकर मॉर्निंग वॉक पर निकल गए। घर की फर्स्ट फ्लोर पर परिवार के मेंबर और बेसमेंट में उनके पांच नौकर सो रहे थे। पीछे से मौका मिलते ही बदमाश चाबियों से अलमारियां खोलकर उसमें रखे 35 लाख रुपए के गहने और जवाहरात चोरी कर ले गया। मॉर्निंग वॉक से वापस लौटने पर ज्वेलर को घर में चोरी का पता चला। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here