नौकरी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

0
60
rape
rape

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक विवाहिता से नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

मामले की जांच कर रहे एसीपी मानसरोवर आदित्य काकड़े ने बताया कि विवाहिता का आरोप है कि आरोपी युवक से उसकी पुरानी जान पहचान थी। जिसके कारण दोनो की मोबाइल पर आए दिन बातचीत होती रहती थी।सितम्बर -2025 में आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर मिलने के लिए मुहाना मोड़ बुलाया और उसे अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने पति-पत्नि को जान से मारने की धमकी दी।

जिसके बाद आरोपी आए दिन उस ब्लैकमेंल करने लग गया। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर विवाहिता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और उनके साथ थाने पहुंच मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

प्रेम जाल में फंसा कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म

बजाज नगर थाना इलाके में एक कोचिंग छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

मामले की जांच कर रहीं थानाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि 27 युवती टोंक रोड स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई कर रहीं है। कोचिंग के दौरान ही युवती की आरोपी से जान पहचान हुई थी। दोनो एक दुसरे से मोबाइल पर बात करने लगे। आरोपी ने युवती को मिलने का झांसा देकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का वादा किया और अलग -अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता को खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here