जयपुर। दीपावली पूजन के कई शुभ मुहूर्त होने के कारण श्रद्धालुओं में उत्साह है। धन की देवी माता लक्ष्मी पूजन के लिए सुबह और शाम दोनों समय के शुभ मुहूर्त है।ज्योतिषाचार्य डॉ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि अनुसार, शुभ, लाभ, चर और अमृत काल में पूजन करना अत्यंत फलदायी रहेगा। शाम को प्रदोष काल में लक्ष्मी उपासना करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। इससे धन, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
सुबह के शुभ मुहूर्त:
अमृत काल – प्रातः 6:33 बजे से 7:57 बजे तक
शुभ काल – दोपहर 2:47 बजे से 3:36 बजे तक
लाभ काल – दोपहर 3:01 बजे से सायं 4:10 बजे तक
शाम के पूजन मुहूर्त
चर चौघड़िया: सायं 4:00 बजे से 5:21 बजे तक
शुभ चौघड़िया: सायं 5:21 बजे से 6:26 बजे तक
लाभ चौघड़िया: रात्रि 10:37 बजे से 12:12 बजे (अर्धरात्रि) तक
अमृत चौघड़िया: रात्रि 3:23 बजे से 4:58 बजे तक