डीजीपी शर्मा ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दी शुभकामनाएँ

0
116
DGP Sharma extended greetings to police officers and personnel at the Diwali Sneh Milan function.
DGP Sharma extended greetings to police officers and personnel at the Diwali Sneh Milan function.

जयपुर। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें नई ऊर्जा, समर्पण और विश्वास के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डीजीपी शर्मा ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं बल्कि सकारात्मकता, विश्वास और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि हमारे भीतर विश्वास और संकल्प की ज्योति जलती रहे तो कोई भी अंधकार स्थायी नहीं रह सकता।

शर्मा ने कहा कि यह दीपावली पुलिस संगठन के लिए एक नए युग की शुरुआत है, क्योंकि देश में लागू हुए नवीन आपराधिक कानूनों के साथ न्याय प्रणाली में नई सोच और नई दिशा आई है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं बल्कि न्याय को अधिक मानवीय, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बनाना है।

डीजीपी ने हाल ही में आयोजित “नव विधान-न्याय की पहचान” प्रदर्शनी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं था बल्कि पुलिस विभाग की तैयारी, प्रतिबद्धता और आत्मविश्वास का परिचायक था। इस प्रदर्शनी ने यह सिद्ध किया कि जब परंपरा और तकनीक साथ चलते हैं तो पुलिसिंग और भी आधुनिक और प्रभावी बनती है।

अपने संबोधन में शर्मा ने कहा कि समाज में पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना जगाने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का समर्पण, परिश्रम और त्याग ही संगठन की वास्तविक पूँजी है।

आखिर में डीजीपी शर्मा ने समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी कार्मिकों को अपने हाथों से मिठाई वितरित की और उनके परिवारों की कुशलक्षेम जानी।

पुलिस मुख्यालय के में पोर्च में आयोजित इस कार्यक्रम में महानिदेशक सर्वश्री संजय अग्रवाल, अनिल पालीवाल, मालिनी अग्रवाल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल, बिपिन पाण्डेय, दिनेश एम एन, संजीव के नार्जरी, प्रशाखा माथुर, हवा सिंह घुमरिया, सचिन मित्तल, लता मनोज कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुरुष कर्मी तथा सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here