पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
214

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने गत दिसम्बर -2024 को महादेव ढाबे पर मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में पेट्रोल भरी बोतल से आग लगाने के मामले में पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपी नगेंद्र बेनीवाल,चौरासी निवासी करौली व शेरा गुर्जर उर्फ शेरा मासलपुर ,करौली निवासी व लविश खटीक उर्फ लविश बॉक्सर फलौदी,सवाई माधोरपुर निवासी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।पुलिस आरोपी से फरारी काटने व उसके सहयोग देने वालों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि थाना इलाके में फरार चल रहे इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया । विशेष टीम में शामिल थानाधिकारी गुर भुपेंद्र , हैड कॉन्स्टेबल हंसराज और हैड कॉन्स्टेबल अभय सिंह, कान सिंह ,तकनिकी शाखा लोकेश हैड कॉन्स्टेबल रामसिंह और ओमप्रकाश डोबर ने अपने कथक प्रयासों और तकनिकी सहायता के आधार पर फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश रवि बैरवा ,ईस्लामपुरा ,पीपलू ,टोंक निवासी को गिरफ्तार कर लिया। इस ऑपरेशन को पूरा करने में हंसराज और ओमप्रकाश डोबर का विशेष योगदान रहा।

गौरतलब है कि थाना इलाके में 12 दिसम्बर को परिवादी ईश्वर दास ने मामला दर्ज कराया था महादेव ढ़ाबे पर स्कॉर्पियों में सवार कुछ लड़के आए और टेक अवे पर गाली-गलौच करते हुए खाना मांगा। समझाईश करने पर बदमाशों ने ढ़ाबे के बाहर खड़ी स्कूटी में तोड़फोड कर रहते हुए स्कॉर्पियों से टक्कर मारने का प्रयास किया और ढ़ाबे के काट को तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर बाद आरोपी एक स्विफ्ट कार में आए और बोतल में पेट्रोल भर कर लाए और ढ़ाबे में फेंक फरार हो गए।जिाो ढ़ाबे में आग लग गई।

अपहरणकर्ता संदीप सिंह गिरफ्तार

वैशाली नगर थाना पुलिस ने थाना इलाके में स्थित संस्कार स्कूल के सामने से युवक का अपहरण करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि अपहरणकर्ता संदीप (20)पुत्र गोविंद सिंह गांव कुंच्यावास,जोबनेर निवासी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 25 जून 2025 को संस्कार स्कूल के सामने से अपनी स्कॉर्पिया से युवक का अपहरण किया था।

जिसके बाद आरोपी ने पीडित से 75 हजार रुपए फोन पे के जरिए ले लिए और मारपीट करते हुए 7 ग्राम सोने की चैन छीन ली। और उसे गोकुलपुरा के जंगलों में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उसे जोबनेर स्थित उसके घर से दस्तयाब कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here