रक्तदान शिविर में 538 यूनिट रक्त एकत्रित

0
69

जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक, लाइन्स क्लब जयपुर मेट्रो , कॉलेज के रेड क्रॉस क्लब व एनएसए की ओर से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । जिसमे कॉलेज के 538 विद्यार्थियों व स्टाफ मेंबर्स ने रक्तदान किया।

यह शिविर एसएमएस हॉस्पिटल, जयपुरिया हॉस्पिटल, संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल, स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक, रूंगटा हॉस्पिटल , स्वास्तिक ब्लड बैंक व गुरुकुल ब्लड बैंक द्वारा संचालित किया गया ।

शिविर का उद्घाटन संस्था के चेयरमैन सुरजाराम मील, डायरेक्टर जयपाल मील, डायरेक्टर (अकादमिक) डॉ. एस.एल.सुराना, प्रिंसिपल डॉ. रमेश कुमार पचार व एचडीएफसी बैंक से शालिनी, कल्याण सिंह व लाइन्स क्लब जयपुर मेट्रो से अध्यक्ष डॉ महेश जैन ,सेक्रेटरी महेश माहेश्वरी, नेमी पाटनी, रमेश सेठी व अनिल जैन ने किया।

कैंप के संयोजक विकास महला ने बताया की कॉलेज में आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर में कॉलेज के विद्यार्थियों व स्टाफ के सदस्य स्वामी केशवानंद के मानव सेवा के स्वप्न को साकार करने के लिए बहुत बड़ी संख्या में हिस्सा लेते है। संस्था के चेयरमैन सुरजाराम मील ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की एसकेआईटी में रक्तदान शिविरों का आयोजन विगत 23 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा बताते हुए कहा कि यह सेवा सर्वोपरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here