परिचित ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

0
130
rape
rape

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में एक परिचित झूठ बोलकर नाबालिग और उसकी सहेली को अपने साथ घुमाने ले गया और सुनसान जगह ले जबरदस्ती करने लगा। सहेली ने इसी दौरान विरोध करते हुए शोर मचा दिया। जिसके बाद बाइक सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों नाबालिग ने मामले की जानकारी घर पहुंच परिजनों को दी। गुस्साए परिजनों ने थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने मामला दर्ज कराया है कि 21 अक्टूबर को परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। रात करीब साढ़े 10 बजे परिचित दो लड़के आए और सहेली के घर चलने का झांसा देकर बाइक पर बैठा कर ले गए। दोनो परिचित नाबालिग को लेकर सहेली के घर पहुंचे और उसे भी बाइक पर अपने साथ बैठा लिया। जिसके बाद आरोपी दो अलग-अलग बाइकों से रिंग रोड़ पहुंचे और 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

इसी दौरान सहेली ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर मचाने पर बाइक सवार दोनो बदमाश मौके से फरार हो गए। जैसे-तैसे दोनों पीड़ित सहेलियां घर पहुंची। डरी-सहमी नाबालिग पीड़िता ने कुछ दिन बीतने के बाद परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साई मां ने पीड़ित नाबालिग को थाने ले जाकर आरोपी परिचित दोनो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here