एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के तीन सक्रिय सदस्य बापर्दा गिरफ्तार

0
131
Three active members of an interstate ATM fraud gang arrested
Three active members of an interstate ATM fraud gang arrested

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के तीन सक्रिय सदस्य को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 27 हजार रुपये नगद एवं विभिन्न बैंकों के 132 एटीएम कार्ड सहित दो एटीएम स्वैप मशीन जब्त की गई है।

पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पूरे जयपुर शहर में घूम घूमकर करीब 50 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है । वहीं यह गैंग दिल्ली,हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में सक्रिय रहती है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के चार बदमाशों को महाराणा प्रताप सर्किल प्रताप नगर जयपुर से बापर्दा गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 27 हजार रुपये नगद, 132 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंकों के एवं दो स्वैप मशीन को बरामद किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि एटीएम बदलकर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देने वाले मेवात गैंग के सक्रिय तीन सदस्य जयपुर में आकर भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित एटीएम को चिन्हित कर रेकी करते है। उनमे से दो सदस्य एटीएम में घुसते है। उनमे से एक रुपये निकालने आए व्यक्तियों को गुमराह कर उसका एटीएम बदल लेता है और दूसरा एटीएम के पिन नम्बर देख लेता है।

तीसरा सदस्य बाहर की तरफ होता है जो निगरानी रखता है। जिसके पास एटीएम स्वैप मशीन होती है। एटीएम स्वैप मशीन में एटीएम को स्वैप कर बैंक खाते से पैसे निकाल लेते है। यह गैंग दो या तीन दिन के लिए जयपुर शहर में आती है। एक दिन में ही सात से आठ वारदात को अंजाम देकर वापस मेवात में लौट जाते है। गैंग के सदस्य बुजुर्ग व महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टारगेट करते है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here