श्री श्याम वंदना महोत्सव: बाबा की मनोहर झांकी के लिए आतुर भक्त

0
163

जयपुर। श्री श्याम सेवा संघ मानसरोवर के तत्वावधान में 9 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे से रात्रि 8 बजे तक मानसरोवर के दीप स्मृति ऑडिटोरियम में 21वें श्री श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

श्री श्याम सेवा संघ मानसरोवर के अध्यक्ष विमल सोनी ने बताया कि कीर्तन में प्राप्त चढ़ावा राशि जरूरतमंदों की शिक्षा,अनाथ आश्रम की सहायता,गोसेवा जैसे परोपकारी कार्यों में खर्च की जाएगी। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व भी किरण पथ मानसरोवर स्थित श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र परिसर में संचालित निशुल्क भगवती विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सहित अन्य सामग्री भेंट की गई।

श्री श्याम वंदना महोत्सव की दूसरी खासियत यह होगी कि कोरोना काल से लेकर अब तक जितने भी श्याम प्रेमी दिवंगत हुए हैं। उनकी तस्वीर श्याम प्रभु के समक्ष इस भाव से लगाई जाएगी कि प्रथम श्रोता के रूप में वे बाबा के कीर्तन में उपस्थित है और सूक्ष्म शरीर से कीर्तन का श्रवण कर रहे हैं। इस तरह स्थूल और सूक्ष्म शरीरधारी दोनों पहली बार बाबा के कीर्तन का आनंद लेंगे ।

श्री श्याम वंदना महोत्सव में बाबा श्याम के श्री चरणों में रखी श्याम ध्वजाएं और मोर छड़ी भक्तों को प्रसाद रूप में भेंट की जाएगी।ये देंगे बाबा के दरबार में हाजिरी: कीर्तन में रेशमी शर्मा, संजय पारीक, निशा-गोविन्द शर्मा, गोपाल सेन, सागर शर्मा, आदित्य छीपा, शैली शर्मा, राज राठौड़, कविता चौधरी और संगीतकार आकाश भजनों से बाबा को रिझाएंगे । शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। ऑडिटोरियम को श्याम प्रभु के एक मंदिर के रूप से सजाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here