किराएदार महिला ने पानी की टंकी पर चढ़ कपड़ों पर छिडका केसोसीन,आत्मदाह करने की दी धमकी

0
60

जयपुर। बस्सी थाना इलाके में एक महिला मकान का किराया नहीं देने और घर खाली नहीं करने की बात को लेकर मंगलवार सुबह 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई और करोसीन छिड़कर नीचे कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और घटना स्थल पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से काफी समझाईश की। लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रहीं।

जिसके बाद पुलिस ने महिला का ध्यान भटकाकर उसे पीछे से पकड़ लिया। नीचे उतरते वक्त महिला को बेहोशी छाने लगी। नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थानाधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि थाना इलाके में स्थित बिदाजी मंदिर के समीप एक पानी की टंकी है। जिस पर कोई चढ़ नहीं इसके लिए 10 फीट नीचे से सीढ़िया हटाई हुई है। मंगलवार सुबह 10 बजे इलाके में रहने वाली महिला पाइप के सहारे 10 फीट ऊंची पर चढ़ी और पानी की टंकी की छत पर पहुंच गई।

महिला अपने साथ केरोसीन की बोलत भी ले गई। जिसके बाद महिला ने केरोसीन अपने ऊपर उड़ेल लिया। और नीचे कूदने की धमकी देने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई प्रलोभन देकर महिला से नीचे आने की समझाईश की। लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रहीं। जिसके बाद पुलिस ने महिला का ध्यान भटकाते हुए उसे पकड लिया। नीचे लाते वक्त महिला को बेहोशी छाने लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला एक किराए के मकान में रहती थी और पिछले तीन महीने से उसने किराया नहीं । आरोप है की महिला के घर पर दिन भर लड़के -लड़ृकियों आना जाना रहता है। इस बात से परेशान होकर मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए कहा। लेकिन महिला ने मकान खाली नहीं किया। इस बात को लेकर दोनो में झगड़ा हो गया। मकान मालिक ने किराएदार महिला के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया। इस बात से नाराज होकर महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देकर मकान मालिक कि खिलाफ कार्रवाही करने का दबाव बनाने लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here