मॉरीशस पहुंचे विद्वानों के प्रतिनिधिमंडल का जोरदार स्वागत

0
38

जयपुर। आचार्य डॉ. महेंद्र मिश्रा की अगुवाई में मॉरीशस पहुंचे भारतीय विद्वानों के प्रतिनिधिमंडल का ‘सर सीवूसगुर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर आयोजकों एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया।

प्रतिनिधिमंडल के मॉरीशस आगमन पर संस्था के अध्यक्ष अनिल जॉनकी, शेरसिंह परमा, सचिव शीला मोहन प्रसाद जगदंबी और निदेशक चंद्रलक्ष्मी अनुषा सहित अन्य सदस्यों ने भारतीय परंपरा के अनुसार अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। साथ ही शॉल, दुपट्टा, पटका, श्रीफल एवं नारियल प्रदान कर उनका सम्मान किया गया और अतिथियों का तिलकार्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। एयरपोर्ट पर मॉरीशस में बसे भारतीय समुदाय की सनातन परंपरा और अपनी संस्कृति के प्रति अगाध आस्था देखने को मिली।

मॉरीशस में हुए इस आत्मीय स्वागत पर आभार व्यक्त करते हुए आचार्य डॉ. महेंद्र मिश्रा ने कहा, “भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की आध्यात्मिक चेतना की वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता निरंतर बढ़ रही है। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को एक नई मजबूती मिलेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here