विश्व के सबसे लंबे कद के व्यक्ति करण सिंह ने जयपुर वैक्स म्यूजियम का किया दौरा

0
242

जयपुर। विश्व के सबसे लंबे कद के व्यक्ति करण सिंह जिनकी लंबाई 8.2 फीट है। उन्होंने रविवार को नाहरगढ़ के जयपुर वैक्स म्यूजियम का दौरा किया। अपने मित्रों के साथ मेरठ से आए करण ने म्यूजियम में प्रदर्शित विस्तृत विवरण और जीवन्त प्रतिमाओं को देखकर अपनी आश्चर्य और प्रशंसा व्यक्त की।

उनके दौरे का मुख्य आकर्षण महान योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा थी। जिससे वह प्रभावित होते हुए कहा कि वह इतिहास का बहुत बड़ा प्रशंसक है और महाराणा प्रताप की प्रतिमा को यहां देखना वास्तव में प्रेरणादायक था। करण ने कहा कि जब वे विशाल प्रतिमाओं के बीच खड़े थे।

ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के अलावा करण ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की प्रतिमा की भी प्रशंसा की। जो म्यूजियम के विविध संग्रह को प्रदर्शित करती है। हालांकि शीश महल ने उन्हें वास्तव में मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही मैं शीश महल में कदम रखा। वह इसकी सुंदरता से अभिभूत हो गए। परावर्तन,प्रकाश और समग्र परिवेश अद्भुत था।

मेरठ से आए इस युवा पर्यटक ने जयपुर वैक्स म्यूजियम की उत्कृष्ट शिल्प कौशल और भावनात्मक अनुभूति की प्रशंसा की। प्रत्येक प्रतिमा एक कहानी बताती है और उन्होंने विवरण पर ध्यान देने की सराहना करते हुए कहा कि यह दौरा वास्तव में अविस्मरणीय था।

म्यूजियम के कर्मचारियों और उपस्थित पर्यटकों ने भी विश्व के सबसे लंबे कद के व्यक्ति से मिलने के लिए उत्साह दिखाया और उनके दौरे को अविस्मरणीय बनाने का प्रयास किया। करण जब म्यूजियम से निकले तो उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान थी और वे जीवन भर के लिए यादें संजोए हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here