गोखले हॉस्टल में असामाजिक तत्वों ने छात्रों पर किया सरिए-रॉड से हमला

0
200

जयपुर। लालकोठी थाना इलाके में स्थित महाराजा कॉलेज परिसर में तीन दिन पहले कुछ असामजिक तत्वों ने छात्रों पर लाठी,डंडे,सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में आधा दर्जन से अधिक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया।

बताया जा रहा है कि महाराजा कॉलेज के प्राचार्य जेपी सिंह दो दिन के अवकाश पर थे। इस बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने लाठी,डंडे,सरियों से आधा दर्जन से अधिक छात्रों पर हमला कर दिया था। जिसमें आधा दर्जन से अधिक छात्रों को गंभीर चोट आई। जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

थानाधिकारी प्रकाश राम ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से मिली शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी लोकेशन खंगाली जा रहीं है। पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर छानबीन करने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने इस घटना की जानकारी पूर्व में कॉलेज प्रशासन को दी थी। लेकिन कॉलेज प्रशासन ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया । जिसका नतीजा ये रहा कि कॉलेज परिसर पर कुछ बदमाश हथियार लेकर आए और छात्रों पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि इस वारदात में कॉलेज कैंपस के ही कुछ छात्र लिप्त है। वहीं कुछ छात्रों का आरोप है कि कॉलेज परिसर के मुख्य द्वार ना तो चौकीदार की कोई पुख्ता व्यवस्था है ना ही छात्रों की शिकायतों पर ध्यान दिया जाता है। अगर हालत यहीं रहे तो ऐसी घटना दूबारा भी हो सकती है। वहीं थानाधिकारी प्रकाशराम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम लगा रखी है। जो तकनीकी सहायता के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here