जयपुर। बस्सी थाना इलाके में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने चलती बाइक पर लात मार युवक को सड़क पर गिरा दिया। जिसके बाद अज्ञात हमलावर लोहे की रॉड ,सरियों से उसके साथ मारपीट कर जेब में रखी नकदी व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। आरोपियों के चुगंल से मुक्त होने के बाद पीड़ित जैसे-तैसे थाने पहुंच और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर पीड़ित को उपचार के लिए अस्पतला भिजवाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशाों की तलाश करने में जुटी है।
हेड कॉन्स्टेबल श्यामलाल ने बताया की थाना इलाके में स्थित तुंगा के अणतपुरा निवासी राहुल शर्मा (25) शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांधी स्टेडियम के पास दो बाइक पर सवार पांच लड़को ने उसका पीछा करना शुरु कर दिया।पांच बदमाशों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह पर रुमाल बांध रखा था।
स्टेडियम के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसकी चलती बाइक पर लात मारी और उसे सड़क पर गिरा दिया। जिसके बाद पांचों बदमाशों ने लोहे की रॉड और सरियों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद बाइक सवार बदमाश राहुल की जेब से 15 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।




















