मिजमानी महोत्सव में लगाया रबड़ी-घेवर का भोग

0
178

जयपुर। समाज श्री सीताराम जी की ओर से गुरुवार को जडिय़ों का रास्ता स्थित श्याम सुंदर मंदिर में मिजमानी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत नरेन्द्र तिवारी ने ठाकुरजी को सुंदर पोशाक एवं आभूषणों से सजाया।

समाज श्री सीताराम जी के भक्तों ने राम जी, लक्ष्मणजी, भरत-शत्रुघ्न चारों दुल्हा को कनक महल में विराजमान कर मीठे-मीठे व्यंजनों का भोग लगाया। लाडू, बर्फी, घेवर, जलेबी, रबड़ी, खीर मलाई, रसगुल्ला, चम्मचम, गुलाब जामुन, बादाम हलवा, केसर बाटी, मोहन भोग, मिश्री मावा के थाल में सजाकर जिमाया।

समाज के रामशरण हल्दिया, अवधेश पोद्दार, गिरधारी, सीताराम, जनकपुर के महेंद्र, राधा गोपाल झालाणी, मनीष भुखमारिया, गोबिंद झालानी, कृष्णा कूलवाल, रमेश बिजली वाले, प्रदीप सेठी, राजा बाबू पाटोदिया ने मीठी-मीठी गारियां सुनाकर रिझाया।

मुख्य रुप से याने पावणा ले चालो आपणा घरा…, जुगल वर को जीमाने की खुशी दिल में समाई है…, सिया संग जीमो जी राजकुमार श्रीमुख निहार… मतवारे बना की नजर कैसी…, मोहे छैला ने मारी नजरिया रे… पदों से ठाकुरजी को रिझाया।

समाज के अध्यक्ष नवल किशोर झालानी ने बताया कि 19 दिसंबर को मिजमानी महोत्सव श्री रामजी लाल जी गोविंद जी के यहां पर मनोकामेश्वर महादेव मंदिर महारानी फार्म हाउस पर शाम 6 बजे से मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here