
जयपुर। रविवार को ओशो लाइब्रेरी जयपुर के तत्वावधान में इंटरनेशनल मेडिटेशन डे पर विभिन्न स्थानों पर ओशो ध्यान उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रातः 6 बजे से प्रारंभ हुए ध्यान उत्सव कार्यक्रमों बड़ी संख्या में ध्यान प्रेमियों ने ध्यान में डुबकी लगाई।
ओशो लाइब्रेरी के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सुबह 6 बजे से 8 बजे तक जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क आमेर में योग गुरु ढाकाराम एवं स्वामी ओम शांति द्वारा ओशो ओमकार ध्यान करवाया गया। इसी प्रकार सेंट्रल पार्क योगा सेन्टर, सिटी पैलेस जयपुर, हवा महल और चित्रकूट में केसर कान्हा रेस्टोरेंट में ओशो ध्यान की सतरंगी छटा बिखरी। यहां ध्यान आयोजनों के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमे “वर्तमान जीवन मे ध्यान का महत्व” के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान गईं।
स्वामी ओम शांति और ओशो लाइब्रेरी के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह शेखावत द्वारा जयपुर के ख्यातनाम चित्रकार गोपाल खेतान जी को ओशो वर्ल्ड पत्रिका एवं ध्यान की पुस्तक भेंट की गई। ओशो मेडिटेशन सेंटर, विद्याधर नगर में शाम 4 बजे से स्वामी ओम शांति द्वारा कुण्डलिनी, नो माइंड ध्यान करवाए गए। इसके बाद संध्या सत्संग और ओशो प्रवचन के साथ विश्व ध्यान दिवस का समापन हुआ।


















