वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्: फिटनेस, माइंडफुलनेस और ज्ञान का प्रेरक संगम

0
194
World Health and Wellness Fest: An inspiring confluence of fitness, mindfulness, and knowledge.
World Health and Wellness Fest: An inspiring confluence of fitness, mindfulness, and knowledge.

जयपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (आईआईईएमआर) और संस्कृति युवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट 2025 का दो दिवसीय आयोजन रविवार को भव्य और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। फिटनेस, माइंडफुलनेस, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, कला, सिनेमा, संगीत और आध्यात्मिकता के अनूठे संगम ने यह संदेश दिया कि वेलनेस केवल शरीर तक सीमित नहीं, बल्कि मन, विचार और जीवनशैली के संतुलन से जुड़ी संपूर्ण प्रक्रिया है।

फेस्ट के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत मेगा फिटनेस बूट कैंप, ‘राइज़ एंड रेव कॉफी फेस्ट’ और मेडिटेशन सेशन्स से हुई। एयू जयपुर मैराथन टीम के नेतृत्व में रनर्स और फिटनेस प्रेमियों ने ऊर्जा से भरपूर वर्कआउट कर दिन की सकारात्मक शुरुआत की।

वेलनेस ओएसिस में ध्यान और हीलिंग का अनुभव

वेलनेस ओएसिस में योगाचार्य ढाकाराम के निर्देशन में ओशो ओंकार मेडिटेशन सेशन हुआ। ‘बियोंड थेरेपी’ सत्र में यशी अनोमा, पॉलोमी डे और अविनाश शर्मा ने हिप्नोसिस, साउंड हीलिंग और माइंडफुलनेस के जरिए डीप रेस्टोरेशन और मानसिक संतुलन पर प्रकाश डाला। वहीं ‘बैलेंस एंड ब्रिलियंस’ सेशन में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं केसी जोंस, एलाइजे ओएंगा और डॉ प्रभात पंकज ने खुशी, प्रेज़ेंस और एक्सीलेंस के आपसी संबंधों को सरल उदाहरणों से समझाया।

सिनेमा, थिएटर और क्रिएटिव संवाद

अमोदिनी फिल्म फेस्टिवल के तहत फिल्मों की स्क्रीनिंग, ‘द पावर ऑफ विज़ुअल स्टोरीज़’ जैसे सत्रों और नाटक ‘महारथी कर्ण’ ने दर्शकों को सिनेमा, साहित्य और भारतीय सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से जोड़ा।

हेल्थ और प्रिवेंटिव केयर पर फोकस

‘आईसीयू मिथ्स वर्सेज फैक्ट्स’ और विभिन्न हेल्थ सेशन्स में मणिपाल हॉस्पिटल, ईएचसीसी, नारायणा हॉस्पिटल और इटर्नल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, हार्ट, लंग्स और डाइजेस्टिव सिस्टम की सेहत, समय पर जांच और सही लाइफस्टाइल के महत्व पर जोर दिया।

संगीत और आध्यात्मिक समापन

शाम को ‘वेलवेट वॉइस’ और ‘राहगीर’ के संगीत कार्यक्रमों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। फेस्ट का समापन वेलनेस ओएसिस में ऑनलाइन रॉक सत्संग और गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के साथ मेडिटेशन सेशन के जरिए हुआ, जिसने आयोजन को शांति और सकारात्मकता के साथ विराम दिया।

फेस्ट के को-फाउंडर और आईआईईएमआर के निदेशक मुकेश मिश्रा ने कहा कि वर्ल्ड हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ सोच, सक्रिय जीवनशैली और जागरूक समाज की दिशा में एक मूवमेंट है। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह फेस्ट लोगों को लंबे समय तक संतुलित, स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा देता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here