अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फंदे से झूल की आत्महत्या

0
283

जयपुर। बगरु थाना इलाके में शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पड़ोसी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। जहां से उसका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतक काफी दिनों से अवसाद में था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

थानाधिकारी राजेंद्र कुमार गोदारा ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी दीपक राय (22) बगरु रिको इलाके में किराए का कमरा लेकर रहता था और वेल्डिंग करने का काम करता था। शुक्रवार सुबह दीपक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को काम पर नहीं पहुंचने पर पड़ोसी उसके कमरे में पहुंचा तो दीपक फंदे से झूलता हुआ मिला। घबराए पड़ोसी ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से कमरे की तलाशी ले महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। लेकिन पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here