जयपुर। राजस्थान वाल्मीकि महासभा युवा प्रकोष्ठ की ओर से वर्ष- 2026 नववर्ष का अभिनंदन हनुमान चालीसा पाठ व आम नागरिकों को दूध पिलाकर किया जाएगा। संस्था का स्लोगन भी ‘दारू नहीं दूध के साथ करें नव वर्ष की शुरुआत’है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष नववर्ष की पूर्व संध्या पर शाम 6 बजे से पेट्रोल पम्प बालाजी पर हनुमान चालीसा के पाठ के साथ बाहर परिसर में आम नागरिकों को गरमा गरम दूध पिलाकर नववर्ष की शुरुआत की जाएगी। संस्था अध्यक्ष विशाल उमरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओं को नशे सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया जाएगा।




















