स्पोर्ट्स डे पर दिखा स्टूडेंट्स का हौसला

0
119
Students showed great enthusiasm on Sports Day.
Students showed great enthusiasm on Sports Day.

जयपुर। ऑरोबिंदो इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में फाउंडेशन कक्षाओं के लिए भव्य स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया।प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक परिधानों में सजे हुए फन मार्च के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों ने हर्डल रेस, विगल बास्केट रेस, कैटरपिलर रेस, हुला हूप से गेंद खींचना आदि अनेक मनोरंजक दौड़ों में बच्चो का हौसला देखने लायक था। पंजाबी बीट्स पर प्रस्तुत नृत्य ड्रिल्स ने कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विमला मलिक एवं विद्यालय निदेशिका शालिनी पराशर, विद्यालय प्राचार्या करूणा नागपाल ने सभी शिक्षकों, नृत्य शिक्षक, संगीत शिक्षक, प्री-प्राइमरी स्टाफ तथा फाउंडेशन वर्ष के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के बाद बच्चों को उपहार एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी एक मनोरंजक दौड़ में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here