भक्ति भाव से मनाया श्री प्रेमभाया का द्वितीय पाटोत्सव

0
56
Devotional juice flowed on Nandotsav in Shri Prembhaya Temple
Devotional juice flowed on Nandotsav in Shri Prembhaya Temple

जयपुर। श्री खोले के हनुमान मंदिर परिसर स्थित श्री प्रेमभाया और श्री राधाकृष्ण मंदिर का द्वितीय पाटोत्सव शनिवार को भक्ति भाव से मनाया गया। सुबह वेद मंत्रोच्चार के साथ महाभिषेक, षोडशोपचार पूजन कर फूल बंगला झांकी सजाई गई। राजभोग की झांकी के बाद संतों-महंतों के सानिध्य में विशेष सामूहिक महाआरती की गई। मध्याह्न काल में युगल जी महाराज के पदों का ढूंढाड़ी भाषा में गायन किया गया। शाम को महिला मंडल की संयोजक माया मिश्रा ने भजनों की स्वर लहरियां बिखेरी। आयोजन किया। सत्यनारायण ठाकुरिया के संयोजन में रात्रि का संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया।

बद्रीश्वर महादेव मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन

जयपुर। मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी में हर साल की भांति इस बार भी नववर्ष के उपलक्ष्य पर पत्रकार कॉलोनी स्थित बद्रीश्वर महादेव मंदिर में शनिवार दोपहर 3 से 5 बजे तक पौष बड़ा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसमें हर साल की भांति इस वर्ष भी कॉलोनी के सैकड़ों भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। पंगत प्रसादी से पूर्व अल -सुबह की मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और विभिन प्रकार के वृक्षों के पत्तों से सजाया गया।

समिति के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि बद्रीश्वर महादेव मंदिर गत कई वर्षो से नव वर्ष के पावन अवसर पर पौषबड़ो महोत्सव का आयोजन किया जाता है। मंदिर परिसर में शनिवार को प्रथम पूज्य गणेशजी महाराज और भोले बाबा को हलूवा, पुड़ी ,दाल की पकौड़ी सहित अन्य कई व्यंजनों का भोग लगाया गया। जिसके पश्चात शाम 5 बजे मंदिर परिसर में पंगत प्रसादी कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

अल सुबह से शुरु हुआ सुंदरकांड का पाठ

पौष बड़ा महोत्सव में अल सुबह से सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हुआ। जिसमें कॉलोनी के वरिष्ठजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं दूसरी और समिति के अन्य लोगों ने पौष बड़ा महोत्सव की कमान संभाली। इस महोत्सव में समिति की ओर से दोना प्रसादी का वितरण भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here