ई-रिक्शा की बैटरियां चुराने वाला गिरफ्तार

0
22
Person who stole e-rickshaw batteries arrested
Person who stole e-rickshaw batteries arrested

जयपुर। सुभाष चौक थाना पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने सहयोगी के साथ मिलकर नशे की पूर्ति के लिए बैटरियां चुराता था और उन्हें कम कीमत पर बेच देता था।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा ने बताया कि सुभाष चौक थाना पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी करने वाले आरोपित शौकत अली (30) निवासी सुभाष चौक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने सहयोगी के साथ मिलकर ई-रिक्शा की बैटरियां चुराता था और उन्हें औने-पौने दामों में बेचकर नशे का इंतजाम करता था। पुलिस अब आरोपी से उसके सहयोगी और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी सुभाष चौक, जवाहर नगर, रामगंज और माणक चौक थानों में चोरी और आरपीजीओ एक्ट के तहत चार मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में चालान पेश किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here