जयपुर में शिव महापुराण की गंगा का होगा आगाज :श्री शिव पुराण कथा एवं श्री महा मृत्युंजय रुद्र महायज्ञ 20 मार्च से

0
112
The recitation of Shiva Mahapurana will begin in Jaipur.
The recitation of Shiva Mahapurana will begin in Jaipur.

जयपुर। जयपुर परिवार सेवा समिति के बैनर तले दस दिवसीय श्री शिव पुराण कथा, श्री महा मृत्युंजय रुद्र महायज्ञ एवं भव्य कलश यात्रा का भव्य आयोजन आगामी 20 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक राजमंदिर सिनेमा में आयोजित की गई।

श्री काले हनुमान जी मंदिर के महंत मनोहर दास, नरेश पुरी महाराज ओम शिव शक्ति पीठ मानसरोवर तथा पंडित विष्णु भारद्वाज की उपस्थिति में हुई इस बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई,साथ ही बैठक में विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्वों का विधिवत वितरण किया गया।

कार्यक्रम संयोजक अखिलेश अत्री ने बताया कि पूर्व आयोजनों की भांति यह आयोजन भी विलक्षण, भव्य एवं ऐतिहासिक होना चाहिए। इस मौके पर इसी संस्थान की ओर से पूर्व में आयोजित देवकीनंदन महाराज की कथा में उत्कृष्ट दायित्व निभाने वाले लगभग 100 समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि उल्लेखनीय है कि संस्था के अध्यक्ष परम श्रद्धेय पं. प्रदीप मिश्रा महाराज (सीहोर वाले) भारत के सुप्रसिद्ध शिव महापुराण कथावाचक, अनन्य शिवभक्त एवं प्रेरक आध्यात्मिक प्रवक्ता हैं।

मध्यप्रदेश के सीहोर से उन्होंने शिवभक्ति की ऐसी ज्योति प्रज्वलित की है, जो आज देश-विदेश तक जन-जन के हृदय को आलोकित कर रही है। उनकी सरल, सहज एवं हृदयस्पर्शी वाणी श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार, नैतिकता एवं सकारात्मक जीवन-दृष्टि से जोड़ने का कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस विराट धार्मिक आयोजन के सफल संचालन के लिए विप्र फाउंडेशन, सद्भावना परिवार सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थानों ने सक्रिय दायित्व स्वीकार किया है। सभी संगठनों के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन जयपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के धार्मिक इतिहास में एक उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी अध्याय स्थापित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here