12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

0
104

जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने 12 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर फरार होने वाले शातिर बदमाश को हरियाणा से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिंग बच्ची को सड़क पर अकेला खेलता देख उसका मुंह दबाकर उठा कर ले गया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन जब उस ढूंढते हुए पहुंचे तो आरोपी नाबालिग को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे हरियाणा से दबोच लिया।

डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया कि रामनगरिया इलाके में रहने वाली महिला ने मामला दर्ज कराया था कि 23 नवम्बर को सुबह उनकी नाबालिग बेटी कोई चीज खरीदने के लिए घर से निकली थी। रोड पर अकेला पाकर 59 वर्षीय व्यक्ति ने 12 साल की बेटी के साथ रेप किया।

परिजनों के ढूंढते हुए कमरे पर पहुंचने पर नाबालिग को छोड़कर आरोपी वहां से भाग निकला। जिसके बाद आरोपी जयपुर छोड़ हरियाणा भाग गया और बार-बार अपना ठिकाना बदल कर फरारी काटता रहा। पुलिस ने तकनीकी सहायता व मुखबिर की सूचना पर पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी को हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here