एक माह से फरार पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार

0
39

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में करीब एक माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (आरपीएस) जयपुर पूर्व के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर के सुपरविजन में थाना बजाज नगर की विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर मामले में लगातार प्रयास करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत फरार महेंद्र सिंह मावट उर्फ सनी गुर्जर (35) निवासी नूराबाद मुरैना (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here