श्री श्याम गौसेवा समिति के सभी सदस्यों ने एक जुट होकर ध्वजारोहण कर गाया राष्ट्रगान

0
214
All the members of Shri Shyam Goseva Samiti came together to hoist the flag and sing the national anthem.
All the members of Shri Shyam Goseva Samiti came together to hoist the flag and sing the national anthem.

जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को प्रधान कार्यालय तिरुपति विहार पत्रकार कॉलोनी रोड़ पर 77वॉ गणतंत्र दिवस देशभक्ति भाव से मनाया गया । इस पावन अवसर पर समिति के सभी पदधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहें। समिति ने ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गाया। जिसके पश्चात लड्डू का वितरण किया गया।

समिति के उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया की समिति के आगामी कार्यक्रम 25 फरवरी रंग-रंगीला फाल्गुन भंडारे को लेकर 8 फरवरी को बैठक का आयोजन जाएगा । जिसमें अलग- अलग कमेटी का गठन किया जाएगा। 77वें गणतंत्र दिवस पर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर,किशोर लाल,अरुण शर्मा,गणेश नारायण, सुरेंद्र बैरवा,रामफूल ,अशोक प्रजापत ,हनुमान सहाय लुगरिया, भंवर लाल बैरवा आदि गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here